Akshaya Tritiya 2022: हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया के रूप में मनाते हैं।

शास्त्रों के अनुसार, इस तिथि को साल की सबसे अबूझ मुहूर्तों में से एक माना जाता है। इसे आखा तीज के नाम से भी जाना जाता है।

मान्यता है कि इस दिन किए गए सभी कार्यों का शुभ फल मिलता है। इसलिए इस दिन मांगलिक कार्य, शुभ काम अच्छा माना जाता है।

इस साल अक्षय तृतीया के दिन ग्रहों का अच्छा संयोग बन रहा है। इस दिन सोने-चांदी आदि की खरीदारी करना अच्छा माना जाता है।

इतना ही नहीं धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, आखा तीज के दिन स्नान दान करने का भी महत्व है।  कहा जाता है कि अक्षय तृतीया के दिन दिए गए दान से अगले जन्म में कई गुना अधिक फल मिलता है।

इसके साथ ही घर में सुख-शांति, सौभाग्य की प्राप्ति होती है। जानिए अक्षय तृतीया के दिन किन चीजों का दान करना होगा शुभ।

अक्षय तृतीया के दिन करें इन चीजों का दान 1- जौ का दान 2 - पानी का घड़ा करें दान 3 - वस्त्र का दान 4 -  खाने संबंधी चीजों का दान

अक्षय तृतीया मनाने के चार कारण:- 1 - अक्षय तृतीया के दिन भगवान परशुराम ने महर्षि जमदग्नि और माता रेणुका देवी के घर जन्म लिया था।

अक्षय तृतीया मनाने के चार कारण:- 2 - सनातन धर्म में महाभारत को पांचवे वेद के रूप में माना जाता है. महर्षि वेदव्यास ने अक्षय तृतीया के दिन से ही महाभारत लिखना शुरू किया था।

अक्षय तृतीया मनाने के चार कारण:- 3 - अक्षय तृतीया के दिन ही स्वर्ग से पृथ्वी पर माता गंगा अवतरित हुई थी। माता गंगा को पृथ्वी पर अवतरित कराने के लिए राजा भागीरथ ने हजारों वर्ष तक तपस्या की थी।

अक्षय तृतीया मनाने के चार कारण:- 4 - अक्षय तृतीया के दिन माता अन्नपूर्णा का जन्मदिन भी मनाया जाता है। माता अन्नपूर्णा की पूजा करने से भोजन का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है।

अधिक जानकारी के लिए हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन करें, जिसका लिंक नीचे दिया गया है।

Arrow

ऐसे ही और वेब स्टोरी देखने के लिए नीचे दिये गए लिंक पर क्लिक करें।

Arrow