DC vs LSG Live IPL Score: इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों पर किया जा रहा है।

मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+हॉटस्टार पर उपलब्ध है।

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 (IPL 2022) का 45 वां मैच दिल्ली कैपिटल्स (DC) और लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है।

लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक 8 मैच खेले हैं, जिसमें 4 जीते और 4 हारे हैं। उसके पास 8 अंक हैं।

9 मैचों में 6 जीत और 3 हार के साथ, लखनऊ सुपरजायंट्स के पास 12 अंक हैं।

IPL 2022 में दिल्ली और लखनऊ के बीच पहले एक मैच हो चुका है, जिसमें लखनऊ ने 6 विकेट से जीत हासिल की थी।

दिल्ली की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 149 रन बनाए।

पृथ्वी शॉ ने 61 रनों की पारी खेली थी। वहीं कप्तान ऋषभ पंत 39 और सरफराज खान 36 रन बनाए थे।

लखनऊ ने 19.4 ओवर में चार विकेट खोकर 155 रन बना लिए थे। क्विंटन डीकॉक ने 80 रनों की पारी खेली थी।

क्रुणाल पांड्या नाबाद 19 और आयुष बडोनी ने 3 गेंदोंन पर नाबाद 10 रनों की पारी खेली थी।

ऐसे ही और वेब स्टोरी देखने के लिए नीचे दिये गए लिंक पर क्लिक करें।

Arrow

अधिक जानकारी के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें, लिंक नीचे दिया गया है।

Arrow