गुजरात माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSHSEB) ने आज 12 मई 2022 को GSHSEB Gujarat Class 12 Science result 2022 घोषित कर दिया है।

28 मार्च, 2022 और 8 अप्रैल, 2022 के बीच गुजरात बोर्ड की कक्षा -12 विज्ञान की परीक्षा में 1.07 लाख छात्रों ने भाग लिया था।

इसके अलावा गुजरात बोर्ड ने बुधवार को 18 अप्रैल को आयोजित गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (GUJCET 2022) की उत्तर कुंजी घोषित कर दी, जिसमें 1.07 लाख छात्र उपस्थित हुए थे।

बोर्ड ने यह भी घोषित किया है कि गुजरात सीईटी 2022 (GUJCET 2022) का परिणाम भी गुरुवार को घोषित किया जाएगा।

पिछले 2020-2021 शैक्षणिक सत्र में, कोविड -19 महामारी के कारण कोई परीक्षा नहीं ली गई थी और सभी 1.15 लाख छात्रों को सामूहिक पदोन्नति दी गई थी।

उस समय 2019-2020 में कक्षा-12 की बोर्ड परीक्षा का परिणाम लगभग 71.34% था, अब देखना यह होगा इस बार क्या परिणाम आता है।

गुजरात एचएससी विज्ञान वर्ग 12वीं का परिणाम ऑनलाइन चेक करने के लिए सबसे पहले गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के आधिकारिक जीएसईबी वेबसाइट - gseb.org पर जाएं।

अब होमपेज पर दिए गए 'Gujrat Class 12 Science Result 2022' लिंक पर क्लिक करें।

अब दिये गए विकल्प की मदद से अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।

इसके बाद आपके स्क्रीन पर परिणाम प्रदर्शित होगा, जिसे आप डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन करें, लिंक नीचे दिया गया है।

Arrow

ऐसे ही और वेब स्टोरी देखने के लिए नीचे दिये गए लिंक पर क्लिक करें।

Arrow