शत्रुघ्न सिन्हा की लाडली सोनाक्षी सिन्हा, इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं।

हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट डाला है, जिसमें वह रिंग पहने नजर आ रही हैं। (आप भी देखें)

एक्ट्रेस के फैंस कयास लगा रहे हैं कि उन्होंने सगाई कर ली है। इस पोस्ट में सोनाक्षी की खुशी उनके चेहरे से साफ जाहिर हो रही है।

हालां कि अभी ये बात साफ नहीं हुई है, लेकिन फैंस उनकी इस खुशी के पीछे की वजह जानने के लिए बेताब हैं।

फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसा लग रहा है कि अब इस लिस्ट में सोनाक्षी सिन्हा का भी नाम जुड़ जाएगा।

सोनाक्षी सिन्हा की जो लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें वह एक बड़ी सी डायमंड रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।

शेयर की हुई तस्वीर में उनके साथ एक ‘मिस्ट्री मैन’ भी है, जिनका सोनाक्षी ने हाथ पकड़ रखा है।

तस्वीर शेयर करते ही एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के फैंस के बीच हलचल का माहौल है। सबको लगता है कि सोनाक्षी सिन्हा ने गुपचुप सगाई कर ली है।

बहुत जल्द ही सोनाक्षी सिन्हा के इस सस्पेंस भरी सगाई से परदा उठने वाला है, अधिक जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहिए।

आप हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कर सकते हैं, लिंक नीचे दिया गया है।

Arrow

ऐसे ही और वेब स्टोरी देखने के लिए नीचे दिये गए लिंक पर क्लिक करें।

Arrow