Menu

[2024] जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनवाएं, जानें पूरी जानकारी | Birth Certificate Kaise Banaye Online In Hindi

जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनायें | जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए आवश्यक दस्तावेज

इस लेख में हम जानेंगे कि जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनायें (Birth Certificate Kaise Banaye Online In Hindi), जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए आवश्यक दस्तावेज कौन-कौन से हैं, इसे बनवाने के लिए कितनी फीस लगती है, जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे बनायें और जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें, तो आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Birth Certificate Kaise Banaye Online 2022

Birth Certificate Kaise Banaye Online 2022

जन्म प्रमाण पत्र क्या होता है

जन्म प्रमाण पत्र आम जन-जीवन में एक महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है, जो किसी व्यक्त के जन्म से संबंधित सभी जानकारी जैसे- जन्मतिथि, जन्म स्थान व अन्य तथ्यों की पुष्टि करता है। जन्म प्रमाण पत्र शिशु के जन्म के समय, उसके माता-पिता को उपलब्ध कराया जाता है। जन्म प्रमाण पत्र में शिशु के माता-पिता से संबंधित जानकारी, जन्म के दौरान अस्पताल से संबंधित विवरण, शिशु के जन्म स्थान, जन्मतिथि और उसके राष्ट्रीयता से संबंधित आवश्यक विवरण भी जन्म प्रमाण पत्र में प्रदर्शित होता है।

यह भी पढ़ें:

जानिए प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना क्या है, इसका उद्देश्य, लाभ व आवेदन प्रक्रिया की संपूर्ण जानकारी।

RBD अधिनियम 1969 क्या है

भारत में RBD अधिनियम, 1969 के अन्तर्गत जन्म और मृत्यु के पंजीकरण कराने हेतु सभी स्थानीय क्षेत्रों में रजिस्ट्रार की तैनाती की गई है। बर्थ एक्ट 1969 के अन्तर्गत प्रत्येक अस्पताल, स्वास्थ्य केंद्र, नर्सिंग होम अथवा अन्य किसी संस्थान में जन्मे बच्चे की सुचना, शिशु के जन्म के 21 दिन के भीतर संबंधित रजिस्ट्रार को देना आवश्यक है।

Download RBD Act 1969 PDF

Download Birth and Deaths RBD Rule PDF

यह भी पढ़ें:

जानिए आपका बैंक खाता चालू है या बन्द तुरंत कैसे पता करेंगे और बन्द खाते को पुन: कैसे एक्टिवेट करें। 

जन्म प्रमाण पत्र का क्या उपयोग है

जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता कई स्थानों पर होती है, जो निम्नवत हैं-

  • विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के हेतु जन्म प्रमाम पत्र की आवश्यकता,
  • स्कूल में एडमिशन के समय बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता,
  • छोटे बच्चे का आधार कार्ड बनवाने के लिए जन्म प्रमाण पत्र की आवश्य़कता,
  • पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस व वोटर कार्ड आदि बनवाने के लिए जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता,
  • जन्म प्रमाण पत्र के माध्यम से आप अपने व्यक्तिगत जानकारी को प्रमाणित कर सकते हैं।
  • समाज में अवांछनीय अपराधों जैसे बाल विवाह आदि को रोकने के लिए जन्म प्रमाण पत्र को आयु के प्रमाण के रूप में उपयोग किया जा सकता है।
  • रोजगार के लिए किसी भी क्षेत्र में अपने आयु के सत्यापन के लिए जन्म प्रमाण पत्र का उपयोग कर सकते हैं।
  • इसके अलावा अपने प्रॉपर्टी या भूमि से संबंधित कानूनी दावों में क्लेम करने के लिए भी जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है।
  • यदि आप जन्म प्रमाण पत्र को ऑनलाइन बनवाते हैं, तो यह आपको 15 से 20 दिनों के अन्दर मिल जाता है।
  • भारत सरकार द्वारा व्यक्ति के आयु प्रमाण पत्र से जुड़ी सभी सेवाओं के लिए, एक ऑनलाइन पोर्टल लांच किया गया है, जिसकी सहायता से व्यक्ति अपने जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate) के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।

यह भी पढ़ें:

जानिए एक्सिस बैंक में होम लोन ऑनलाइन कैसे प्राप्त करें, पात्रता व आवश्यक दस्तावेज की पूरी जानकारी। 

जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए आवश्यक दस्तावेज क्या हैं

शिशु या वयस्क का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होती है-

  • शिशु के माता-पिता का आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • वोटर कार्ड
  • पते से संबंधित डॉक्यूमेंट
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • शिशु के अस्पताल से जुड़े सभी प्रकार के दस्तावेज
  • अस्पताल द्वारा जारी किया गया प्रमाण पत्र
  • शिशु के जन्म के समय अस्पताल की रसीद
  • शिशु के जन्म के 1 वर्ष बाद, जन्म प्रमाण पत्र के लिए रजिस्ट्रेशन करने पर शपथ पत्र

यह भी पढ़ें: 

जानिए अपना पुराना फंसा हुआ पीएफ का पैसा कैसे निकालेंगे ऑनलाइन, संपूर्ण जानकारी।

जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे बनवायें | How to Apply for Birth Certificate Online in Hindi

जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate) हम ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीकों से बनवा सकते हैं, यहां हम इन दोनों तरीकों के बारें में जानेंगे।

यदि आप जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो इसके लिए निम्न स्टेप फॉलो करें-

1.सबसे पहले आप केंद्र सरकार की Birth & Death Registration की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएंगे, जिसका लिंक नीचे दिया गया है।

यहां क्लिक करें

Apply Birth Certificate Online In Hindi

Apply Birth Certificate Online In Hindi

2. अब इस वेबसाइट के होम पेज पर उपलब्ध USER LOGIN मेनू में General Public Signup वाले विकल्प पर क्लिक करेंगे।

Birth Certificate Online Kaise Banaye

Birth Certificate Online Kaise Banaye

3. इसके बाद नये टैब में Sign Up करने के लिए अपने पर्सनल डिटेल्स भरने हैं, जैसे User Name, User Email Id, Mobile Number, Date of Occurrence of Event भरना है और इसके साथ ही आपको Place of Occurrence of Birth ऑप्शन में अपना State, District, Sub District/Taluk, Village/Town और Registration Unit को दिये गए विकल्प में से सेलेक्ट कर लेंगे।

Birth Certificate Apply Online 2022

Birth Certificate Apply Online 2022

4. इसके बाद नीचे दिया गया कैप्चा कोड बॉक्स में भरकर, नीचे Register विकल्प पर क्लिक करेंगे।

5. रजिस्ट्रेशन सफल हो जाने पर आपको User Id और Password मिल जाता है।

6. अब आपको USER LOGIN वाले टैब में जाकर अपने User Id और Password की मदद से लॉगिन करना है।

7. लॉगिन करने के बाद नए पेज में आपको सर्वप्रथम Birth वाले विकल्प पर क्लिक करना है।

8. इसके बाद नए पेज में रजिस्ट्रेशन फॉर्म दिखाई देगा, जिसमें आवेदक की सभी जानकारी भरनी होती है। जैसे- आवेदक का नाम, जन्म स्थान, जिला (District), राज्य (State), जन्मतिथि, अस्पताल का नाम और पते से संबंधित जानकारी आदि।

9. अब आपको अपने सभी व्यक्तिगत डिटेल्स देने के बाद, जन्म प्रमाण पत्र बनवाने हेतु अपने सभी जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करने और शुल्क भुगतान की प्रक्रिया को पूरा करना है।

10. शुल्क भुगतान (Fee Payment) सफल हो जाने के बाद आपको Submit बटन पर क्लिक करना है।

11. अब आपके मोबाइल नंबर पर Birth Certificate Registration Number प्राप्त हो जाएगा।

12. प्राप्त रजिस्ट्रेशन नंबर की सहायता से आप अपना जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन करने के 15 से 20 दिन में आसानी से डाउनलोड करके प्राप्त कर सकते हैं।

13. इस प्रकार आपका जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन अप्लाई करने का प्रॉसेस पूरा हो जाता है।

जन्म प्रमाण पत्र ऑफलाइन कैसे प्राप्त करें

जन्म प्रमाण पत्र को ऑफलाइन माध्यम से बनाने के लिए निम्न स्टेप फॉलो करना होगाः

  1. अपना बर्थ सर्टिफिकेट ऑफलाइन माध्यम से बनाने के लिए आपको अपने क्षेत्र के नजदीकी तहसील, नगर निगम अथवा राजस्व विभाग के कार्यालय जाना होगा।
  2. अब यहां आपको जन्म प्रमाण पत्र बनवाने हेतु फॉर्म प्राप्त करना है।
  3. अब आपको फॉर्म में मांगी गई जानकारी को ध्यानपूर्वक भरना है, जैसे- आवेदक का नाम, जन्म का स्थान, जन्म का समय, माता-पिता का नाम, जिला, राज्य और अपने पते की पूरी जानकारी आदि।
  4. फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरने के बाद, जन्म प्रमाण पत्र के लिए लगने वाले जरूरी दस्तावेजों को फॉर्म के साथ संलग्न करना है।
  5. अब आपको अपने भरे गए आवेदन पत्र और दस्तावेजों को संबंधित कार्यालय में जमा कर देना है और कार्यालय द्वारा दिये गए रसीद को अपने पास रख लेना है।
  6. कार्यालय के संबंधित आधिकारी आपके आवेदन पत्र की जांच करेंगे और जांच पूर्ण होने पर 15 से 20 दिन में आपको कार्यालय से प्राप्त रसीद को दिखाकर अपना जन्म प्रमाण पत्र कर लेना है।
  7. इस प्रकार आप ऑफलाइन माध्यम से अपना जन्म प्रमाण पत्र आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

सारांश (Conclusion):

इस प्रकार आप उपर्युक्त दोनों ही तरीकों ऑनलाइन व ऑफलाइन जन्म प्रमाण पत्र आसानी से बनवा सकते हैं।

आपको हमारा यह लेख कैसा लगा, अपनी प्रतिक्रिया हमें Comment Box में जरूर दें। यदि आपका कोई सुझाव या प्रश्न है, तो आप हमें Email भी कर सकते हैं, साथ ही आप हमें अन्य Social Media पर भी Follow कर सकते हैं, जिनका लिंक आपको नीचे Contact Usमें मिल जाएगा।

यह भी पढ़ें:

बीएचयू अस्पताल में मरीज के इलाज के लिए, ओपीडी ऑनलाइन बुकिंग कैसे करते हैं?

PF Account क्या है और इसके कौन-कौन से लाभ हैं, जानें पूरी जानकारी।

पीएफ अंशदान (PF Contribution) कितना होता है, और क्या कर्मचारी को पीएफ दोगुना मिलता है, जानें पूरी जानकारी।

अपना पीएफ मेम्बर आई़डी पता करें आसानी से, जानें सभी तरीकें।

पुराने पीएफ एकाउन्ट का UAN Number कैसे प्राप्त करें, जानिए आसान तरीका।

अपना पीएफ बैलेंस चेक करने के सभी तरीकें आसानी से अपने मोबाइल फोन से।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *