Menu

बिहार मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 2022 ऑनलाइन फार्म आवेदन | Bihar CM Kanya Vivah Yojana 2022 In Hindi

इस लेख में क्या है... देखें>

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना बिहार 2022 | बिहार मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के उद्देश्य | कन्या विवाह योजना बिहार 2022 ऑनलाइन फॉर्म | बिहार कन्यादान योजना के लिये आवश्यक पात्रता | बिहार मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के लिये आवश्यक दस्तावेज | Bihar CM Kanya Vivah Yojana In Hindi 2022 | Bihar Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana Apply online 2022 In Hindi

इस लेख में हम जानेंगे कि बिहार मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना क्या है (Bihar CM Kanya Vivah Yojana), इसके उद्देश्य, लाभ, पात्रता व शर्तें और इसके ऑनलाइन व ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करेंगे।

बिहार मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 2022 | कन्या विवाह योजना बिहार 2022 |  Kanya Vivah Yojana Bihar 2022 In Hindi

बिहार सरकार ने राज्य में आर्थिक रुप से पिछड़े वर्ग के लोगों को, अपनी बेटी की विवाह के लिए कन्या विवाह योजना बिहार 2022 की शुरुआत की है। इस योजना के तहत बिहार राज्य सरकार गरीब परिवारों को उनकी बेटियों की शादी के लिए आर्थिक मदद करती है।

Bihar CM Kanya Vivah Yojana 2022 In Hindi

Bihar CM Kanya Vivah Yojana 2022 In Hindi

बिहार राज्य सरकार ने पाया कि कम आयु में ही विवाह करने की वजह से लड़कियों की पढ़ाई पूरी नही हो पाती है और कम आयु में ही शादी हो जाने की वजह से लड़कियों के जीवन पर बुरा असर होता है। इस समस्या के समाधान के लिए ही बिहार मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का शुभारम्भ किया गया था।

बिहार कन्या विवाह योजना को वर्ष 2012 में लोक सेवा के अधिकार अधिनियम में शामिल किया गया था। कन्या विवाह योजना बिहार 2022 का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक को आवेदन फॉर्म भरना आवश्यक है।

यह भी पढ़ें:-

जानिए बिहार मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना क्या है, इसका उद्देश्य, लाभ, पात्रता व आवदेन प्रक्रिया की पूरी जानकारी।

बिहार मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का उद्देश्य | Bihar Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana 2022 In Hindi

बिहार सीएम कन्या विवाह योजना (Bihar CM Kanya Vivah Yojana) का उद्देश्य, आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की लड़की को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना, बाल विवाह को रोकना और 21 वर्ष की उम्र पूरी होने के उपरांत विवाह के समय आर्थिक मदद करना शामिल है। इस प्रकार Bihar Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana का मुख्य उद्देश्य नाबालिक लड़कियों की शादी पर रोक और समाज में चल रहे दहेज प्रथा का अन्त करना है।

यह भी पढ़ें:-

जानिए मध्यप्रदेश कन्या विवाह योजना 2022 क्या है, इसके उद्देश्य, लाभ, पात्रता व आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी।

बिहार मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के लिये जरुरी योग्यता या पात्रता क्या है | Eligibility for Bihar CM Kanya Vivah Yojana 2022 In Hindi

बिहार मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना 2022 (Bihar CM Kanyadan Yojana 2022) के लिये आवेदक की लिए निम्न योग्यता या पात्रता होनी आवश्यक है।

  1. आवेदिका को बिहार की स्थायी निवासी होना जरुरी है।
  2. कन्या की आयु 18 साल या उससे अधिक होनी चाहिए।
  3. कन्या की शादी जिस लड़के से हो रही है, उसकी आयु भी 21 साल से कम नही होनी चाहिए।
  4. कन्या विवाह योजना बिहार के अंतर्गत BPL परिवार वाले अथवा ऐसे परिवार जिनकी अधिकतम वार्षिक आय 60000/- रूपये या इससे कम है, इस योजना के लिये पात्र हैं।

यह भी पढ़ें:-

जानिए प्रधामंत्री मातृ वंदना योजना 2022 क्या है, इसका उद्देश्य, लाभ, पात्रता व आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी।

बिहार मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना लाभ के लिये जरुरी दस्तावेज | Required Documents for Bihar Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana In Hindi

बिहार मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का लाभ प्राप्त करने के लिये लड़की के परिवार व्दारा समाज कल्याण विभाग (Social Welfare Department) व्दारा बताये गये निम्न जरुरी दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे-

  • लड़की का निवास प्रमाण-पत्र
  • लड़की एवं लड़के का आयु का प्रमाण-पत्र
  • लड़की के परिवार का आय प्रमाण-पत्र
  • लड़की के परिवार का पिछड़ा वर्ग या बीपीएल प्रमाण-पत्र
  • लड़की के बैंक खाते का विवरण

कन्या विवाह योजना बिहार 2022 ऑनलाइन फॉर्म आवेदन | Bihar CM Kanya Vivah Yojana 2022 Online Apply In Hindi

कन्या विवाह योजना बिहार 2022 ( Kanya Vivah Yojana Bihar 2022) बिहार राज्य में समाजिक और आर्थिक रुप से पिछड़े वर्ग के लोगों के लिए आरम्भ की गई थी। इस योजना के अन्तर्गत पिछड़े वर्ग की लड़कियों की शादी में दी जाने वाली धनराशि 5,000 रुपये लड़की (जिसकी शादी होने वाली है) के नाम से चेक या डिमांड ड्रॉफ्ट के जरिये दी जाती है।

कन्या विवाह योजना बिहार 2022 ऑनलाइन फार्म :- इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको कन्या विवाह योजना 2022 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरना होगा, जिसका लिंक नीचे दिया गया है –
https://serviceonline.bihar.gov.in/

Bihar CM Kanya Vivah Yojana Application Form

Bihar CM Kanya Vivah Yojana Application Form

बिहार मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना लाभ हेतु आवेदन फार्म में अपनी सभी जानकारी व आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड करने के बाद ऑनलाइन सबमिट कर दिया जाता है, जिसके वैरीफिकेशन के बाद योजना लाभ के लिए स्वीकृति मिल जाती है।

Bihar CM Kanya Vivah Yojana Application Form,आपके ब्लॉक ऑफिस या पंचायत ऑफिस में मुफ्त में उपलब्ध होता है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना बिहार 2022 के लाभ के लिये आपको आवेदन पत्र में पूछी गयी सभी जानकारी को सही-सही भरकर, इसे अपने नजदीकी समाज कल्याण विभाग (Social Welfare Department) में जमा कर दें।

बिहार मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना ऑफलाइन आवेदन/पंजीकरण कैसे करें

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना बिहार के तहत आवेदन फार्म, आप अपने ब्लॉक ऑफिस या पंचायत भवन से लेकर, इसमें मांगी गई सभी जानकारी भरें। इसके बाद इसे प्रखण्ड कार्यालय के RTPS काउंटर पर जमा करना होगा, जिसके वैरीफिकेशन या जांच के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी व्दारा योजना लाभ स्वीकृति दे दी जाएगी।

कन्या विवाह योजना बिहार 2022 List

कन्या विवाह योजना बिहार 2022 के लाभ हेतु किये गए आवेदन के लाभार्थियों की लिस्ट, आप अपने जिला प्रखण्ड कार्यालय के आरटीपीएस (RTPS) काउंटर पर पता कर सकते हैं।

बिहार मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत कितनी धनराशि मिलती है

बिहार मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत देय राशि 5,000 रूपये है, जिसका ऑनलाइन भुगतान लड़की के बैंक खाते में किया जाता है।

बिहार मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना पोर्टल (वेबसाइट) लिंक | Bihar CM Kanya Vivah Yojana 2022 Portal Link

बिहार मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की आधिकारिक वेबसाइट (पोर्टल) का लिंक है-
https://state.bihar.gov.in/socialwelfare/citizenHome.html

Bihar social Welfare Department Portal का होमपेज इस प्रकार दिखाई देता है :-

बिहार समाज कल्याण विभाग योजना पर जाकर आपको “Mukhyamantri Mahila Sasaktikaran Chtra Yojana” पर क्लिक करना है, जिससे एक नया पेज खुल जाएगा।

Bihar Social Welfare Department Portal

Bihar Social Welfare Department Portal

इसके बाद आपको “Bihar Mukhyamantri Kanya Vivah Yojana” पर क्लिक करना है, जिससे मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना बिहार की पूरी जानकारी आपको PDF Format में मिल जाएगी। आप इस PDF फाइल को नीचे दिये गए लिंक से भी आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं ।

यहाँ क्लिक करें

बिहार मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की जानकारी/शिकायत हेतु हेल्पलाइन नंबर:-

आवेदक अधिक जानकारी के लिए सोशल वेलफेयर बिहार की ऑफिसियल वेबसाइट https://state.bihar.gov.in/socialwelfare/CitizenHome.html पर जा सकते हैं अथवा किसी भी तरह की शिकायत अथवा इंफार्मेंशन के लिए (0612)-2233333, 1800 345 6262 पर कॉल कर सकते हैं।

आपको हमारा यह लेख कैसा लगा, अपनी प्रतिक्रिया हमें Comment Box में जरूर दें। यदि आपका कोई सुझाव या प्रश्न है तो आप हमें Email भी कर सकते हैं, और साथ ही आप हमें अन्य Social Media हैंडल्स पर भी Follow कर सकती हैं, जिनका लिंक आपको नीचे Contact Us में मिल जाएगा।

धन्यवाद !

यह भी पढ़ें:-

जानिए, ई-श्रम यूएएन कार्ड के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करते हैं और इसके होने से सरकार के कौन-कौन से लाभ मिलेंगे।

जानिए, बीएचयू अस्पताल में मरीज के इलाज के लिए, ओपीडी ऑनलाइन बुकिंग कैसे करते हैं?

PF Account क्या है और इसके कौन-कौन से लाभ हैं, जानें पूरी जानकारी।

पीएफ अंशदान (PF Contribution) कितना होता है, और क्या कर्मचारी को पीएफ दोगुना मिलता है, जानें पूरी जानकारी।

अपना पीएफ मेम्बर आई़डी पता करें आसानी से, जानें सभी तरीकें।

पुराने पीएफ एकाउन्ट का UAN Number कैसे प्राप्त करें, जानिए आसान तरीका।

जानिए, अपना पीएफ बैलेंस चेक करने के सभी तरीकें आसानी से अपने मोबाइल फोन से।

कोरोना (COVID-19) वैक्सीन के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन व स्लॉट एप्वाइंटमेंट बुकिंग की पूरी जानकारी प्राप्त करें।

जानिए बच्चों में Post-COVID Syndrome क्या है और इसके लक्षण, कारण व बचाव के कौन-कौन से उपाया है?

Yellow Fungus क्या है, इसके लक्षण कारण व बचाव के उपाय क्या हैं ?

जानिए ब्लैक फंगस और एस्परगिलस फंगस क्या हैं, इनके लक्षण, कारण और रोकथाम के क्या उपाय हैं ?

जानिए 3 साल के हेयांश के बारे में जो बनने जा रहा है विश्व का सबसे छोटी उम्र का एवरेस्ट पर चढ़ने वाला पर्वतारोही।

Tags:- कन्या विवाह योजना बिहार 2022 List | कन्या विवाह योजना बिहार 2022 | कन्या विवाह योजना बिहार 2021 List | कन्या विवाह योजना बिहार 2020 Status | कन्या विवाह योजना बिहार 2021 Online | कन्या विवाह योजना हेतु आवेदन पत्र 2020

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *