Menu

Yellow Fungus क्या है, इसके लक्षण व बचाव के उपाय क्या हैं | Yellow Fungus Symptoms and Treatment in Hindi

Yellow Fungus के लक्षण व बचाव के उपाय क्या हैं | Yellow Fungus Symptoms and Treatment In Hindi

दोस्तों देश में इस कोरोना (COVID-19) वैश्विक महामारी की दूसरी लहर के बीच, Black और White Fungus के बाद अब एक नई बीमारी Yellow Fungus ने दस्तक दे दिया है। Yellow Fungus का पहला मामला उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में पाया गया है, जिसके बाद डॉक्टरों की चिंता बढ़ गई है क्योंकि यह फंगस इंसान के लिए जानलेवा हो सकता है

इस लेख में हम जानेंगे कि Yellow Fungus क्या है, किसे है अधिक खतरा और इसके कारण,लक्षण, व बचाव के क्या-क्या उपाय हैं?

Yellow Fungus क्या है | What is Yellow Fungus In Hindi

गाजियाबाद के ENT (कान, नाक, गला) विभाग के स्पेशलिस्ट डॉ. बीपी त्यागी के अनुसार, Yellow Fungus को ‘म्युकरसेप्टिकल्स’ के नाम से भी जाना जाता है, अभी तक इसे कुछ रेपटाइल्स जीवों जैसे- छिपकली और गिरगिट में पाया जाता रहा है।

डॉक्टर के अनुसार जिस रेपटाइल में यह फंगस पाया जाता है, वह जिंदा नहीं बचता है और यह कमजोर इम्यूनिटी वाले जीवों को ही अपना शिकार बनाता है। यह एक फंगल इंफेक्शन की बीमारी है जो कि इंसान के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। एक्सपर्ट्स के अनुसार यह फंगस अभी तक मानव जाति में नही पाया गया था।

Yellow Fungus Symptoms and Prevention

यह पहला मामला है जब उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में  45 वर्ष के किसी व्यक्ति में Yellow Fungus की पुष्टी हुई है। यह व्यक्ति गाजियाबाद के संजय नगर का रहने वाला है और उसमें नंजल एंडोस्कोपी के पश्चात Yellow Fungus का पता चला।

Yellow Fungus का खतरा किसे अधिक होता है ?

डॉक्टर के अनुसार Yellow Fungus कमजोर इम्यूनिटी सिस्टम वाले लोगों को आसानी से अपनी चपेट में ले सकता है। जीव-जन्तुओं में भी यह उन्हीं जीवों को अपना शिकार बनाता है जिनका इम्यूनिटी (रोग प्रतिरोधक क्षमता) अन्य की अपेक्षा कम होती है। इसलिए कोरोना (COVID-19) के साथ-साथ Yellow Fungus से बचाव के लिए भी व्यक्ति को अपने इम्यूनिटी को मजबूत करने पर विशेष ध्यान देना होगा।

Yellow Fungus संक्रमण का कारण क्या है | Reason Of Yellow Fungus In Hind

डॉक्टर्स के अनुसार Yellow Fungus का मुख्य कारण गंदगी है। यह फंगस सामान्य रूप से जमीन पर पाया जाता है। कमजोर Immunity वाले रेपटाइल्स जीवों में यह फंगस अटैक कर देता है और यह उनके लिए जानलेवा साबित होता है। इंसान में भी इस फंगस का पाया जाना कोरोना काल में व्यक्ति में कमजोर इम्यूनिटी ही कारण है।

Yellow Fungus के लक्षण | Symptoms of Yellow Fungus In Hindi

एक्सपर्ट के अनुसार Yellow Fungus के लक्षण, Black Fungus और White Fungus के फंगल इंफेक्शन से अलग हैं और यह शरीर के आंतरिक भागों से प्रारम्भ होता है। शरीर में किसी मवाद के रिसाव के कारण यह संक्रमण होता है और जैसे-जैसे शरीर में यह बढ़ता जाएगा, वैसे-वैसे यह व्यक्ति के लिए घातक हो सकता है।

Yellow Fungus इंफेक्शन के शिकार होने पर यदि किसी व्यक्ति को कोई घाव या चोट है तो, उस स्थान से मवाद का रिसाव होने पर घाव को भरने नही देता है। इस प्रकार यह बहुत ही खतरनाक साबित हो रहा है।

डॉक्टर्स के अनुसार, Yellow Fungus के लक्षण इस प्रकार बताए गए हैं-

  • नाक का बंद होना।
  • शरीर के अंगों का सुन्न हो जाना।
  • शरीर टूटना और दर्द रहना।
  • भूख न लगना।
  • शरीर में अत्यधिक कमजोरी, सुस्ती व थकान महसूस होना।
  • लगातार शीरीर का वजन कम होते जाना।
  • हार्ट रेट का बढ़ जाना।
  • शरीर कुपोषित जैसे दिखने लगना।
  • शरीर के घावों से मवाद बहना।
  • आँखों से धुंधलापन दिखाई देना।
  • आँखों का धंसा हुआ होना या आँखों के नीचे गड्ढे दिखाई देना।

Yellow Fungus पहली बार किसी इंसान में पाया गया है और व्यक्ति के लिए यह जानलेवा साबित हो सकता है, इसलिए यदि ऊपर बताए गए लक्षण अनुभव हों तो तुरन्त डॉक्टर से मिलें और इलाज कराएँ।

अब आइए जानते हैं कि Yellow Fungus संक्रमण से बचाव के क्या-क्या उपाय हैं-

यह भी पढ़ें :-

जानिए, Black Fungus क्या है और इसके लक्षण व रोकथाम के क्या उपाय हैं ?

Yellow Fungus से बचाव के उपाय | Prevention of Yellow Fungus In Hindi

Yellow Fungus से बचाव के लिए निम्न बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए –

  1. अपने घर और आसपास की साफ-सफाई का खास तौर पर ध्यान रखना चाहिए।
  2. उन लोगों को अपने हाइजीन का विशेष ध्यान रखना होगा जो कोरोना संक्रमित हो गए थे, क्योंकि उनकी इम्यूनिटी बहुत कमजोर होती है।
  3. खराब या बासी खाने का उपयोग नही करना चाहिए।
  4. घर में अधिक नमी ना होने दें क्योंकि, फंगस या बैक्टीरिया उन स्थानों पर ज्यादा सक्रीय होते हैं, जहाँ नमी अधिक हो।
  5. घर में नमी मापने का यंत्र रखें।
  6. घर में 30 से 40 फिसदी से अधिक नमी खतरनाक हो सकती है।
  7. व्यक्ति को अपनी Immunity मजबूत रखना चाहिए।
  8. भोजन में पौष्टिक, सन्तुलित व ताजा आहार लेना चाहिए।
  9. ताजा व साफ पानी खूब पीना चाहिए।

इस प्रकार आप Yellow Fungus के संक्रमण से अपनी सुरक्षा कर सकते हैं।

इस लेख को आप अपने स्वजनों व मित्र-बन्धुओं को भी शेयर करें, जिससे Yellow Fungus के प्रति व्यक्ति सचेत और सतर्क हो सकें।आपको शेयर करने का ऑप्शन नीचे दिया गया है।

आपको हमारा यह लेख कैसा लगा, अपनी प्रतिक्रिया हमें Comment Box में जरूर दें। यदि आपका कोई सुझाव या प्रश्न है तो आप हमें email भी कर सकते हैं, साथ ही आप हमें अन्य Social Media पर भी Follow कर सकते हैं, जिनका लिंक आपको नीचे Contact Us में मिल जाएगा।

धन्यवाद !

 

यह भी पढ़ें:-

जानिए, ई-श्रम यूएएन कार्ड के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करते हैं और इसके होने से सरकार के कौन-कौन से लाभ मिलेंगे।

जानिए, बीएचयू अस्पताल में मरीज के इलाज के लिए, ओपीडी ऑनलाइन बुकिंग कैसे करते हैं?

PF Account क्या है और इसके कौन-कौन से लाभ हैं, जानें पूरी जानकारी।

पीएफ अंशदान (PF Contribution) कितना होता है, और क्या कर्मचारी को पीएफ दोगुना मिलता है, जानें पूरी जानकारी।

अपना पीएफ मेम्बर आई़डी पता करें आसानी से, जानें सभी तरीकें।

पुराने पीएफ एकाउन्ट का UAN Number कैसे प्राप्त करें, जानिए आसान तरीका।

जानिए, अपना पीएफ बैलेंस चेक करने के सभी तरीकें आसानी से अपने मोबाइल फोन से।

कोरोना (COVID-19) वैक्सीन के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन व स्लॉट एप्वाइंटमेंट बुकिंग की पूरी जानकारी प्राप्त करें।

जानिए बच्चों में Post-COVID Syndrome क्या है और इसके लक्षण, कारण व बचाव के कौन-कौन से उपाया है?

Yellow Fungus क्या है, इसके लक्षण कारण व बचाव के उपाय क्या हैं ?

जानिए ब्लैक फंगस और एस्परगिलस फंगस क्या हैं, इनके लक्षण, कारण और रोकथाम के क्या उपाय हैं ?

जानिए 3 साल के हेयांश के बारे में जो बनने जा रहा है विश्व का सबसे छोटी उम्र का एवरेस्ट पर चढ़ने वाला पर्वतारोही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *